1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने मां बबीता को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने मां बबीता को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

 Published : Apr 20, 2020 03:33 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 03:46 pm IST

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा बबीता कपूर आज अपना 73वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

Babita Kapoor Birthday- India TV Hindi
करीना और करिश्मा ने मां बबीता को किया बर्थडे विश Image Source : INSTAGRAM

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा और करीना कपूर व करिश्मा कपूर की मां बबीता आज अपना 20 अप्रैल को अपना 73वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनकी दोनों बेटियों ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज पोस्ट की हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

करीना कपूर खान ने मां की पिता के साथ फोटो शेयर की है, जो बहुत पुरानी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे क्वीन'।

वहीं, करिश्मा कपूर ने मां और बहन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां, हम आपके साथ बिताए पलों को याद करते हैं।'

Karisma Kapoor
Image Source : INSTAGRAMकरिश्मा कपूर ने शेयर किया स्टेटस

बबीता ने साल 1966 में 'दस लाख' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन उन्हें राज फिल्म से पहचान मिली, जिसमें वो राजेश खन्ना के अपोजिट रोल में थीं। इसके बाद वो फर्ज, हसीना मान जाएगी, किस्मत, कल आज और कल जैसी फिल्मों में नज़र आईं।

साल 1971 में उन्होंने रणधीर कपूर से शादी कर ली। हालांकि, वो कई सालों तक अलग रहे। फिर साल 2007 में साथ रहने लगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन