1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर और सैफ अली खान के घर फिर गूंजी किलकारी, फैंस यूं दे रहे हैं बधाई

करीना कपूर और सैफ अली खान के घर फिर गूंजी किलकारी, फैंस यूं दे रहे हैं बधाई

 Published : Feb 21, 2021 10:54 am IST,  Updated : Feb 21, 2021 11:04 am IST

करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।

Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan blessed with baby boy taimur ali khan big brother netizens wis- India TV Hindi
करीना कपूर और सैफ अली खान के घर फिर गूंजी किलकारी, फैंस यूं दे रहे हैं बधाई  Image Source : INSTAGRAM: KAREENAKAPOORKHAN

सैफ अली खान और करीना कपूर के घर में फिर से किलकारियां गूंजी हैं। करीना दूसरी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद उनके फैंस बेहद खुश हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए करीना और सैफ के साथ-साथ तैमूर अली खान को बड़ा भाई बनने पर बधाइयां दे रहे है।  

रिपोर्ट्स की मानें तो करीना शनिवार रात को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हुई थीं। 21 फरवरी की सुबह उन्होंने बेटे को जन्म दिया। 

करीना कपूर और सैफ अली खान के घर आया नया सदस्य, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

करीना कपूर ने 9 माह की प्रेगनेंसी के बाद कही थी ये बात

करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी सक्रिय रहीं। वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थीं। उन्होंने कहा था कि वह अपनी गर्भावस्था के नौवें महीने में और मजबूत हो रही हैं। उन्होंने लिखा, "नौ महीने और मजबूत हो रही हूं।"

2016 में हुआ था तैमूर का जन्म 

करीना, अभिनेता सैफ अली खान के साथ अक्टूबर, 2012 में शादी के बंधन में बंधी थीं। दंपति के घर 20 दिसंबर, 2016 को पहला मेहमान तैमूर के रूप में आया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना 'लाल सिंह चड्ढा' में नज़र आएंगी। इसमें आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' को पिछले दो वर्षो में सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ आमिर-करीना की जोड़ी अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म '3 इडियट्स' के बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार है। सबसे लोकप्रिय और पुरस्कार विजेता हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक रूपांतर होने के अलावा इस जोड़ी ने फिल्म प्रेमियों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन