1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा रणधीर कपूर के बर्थडे पार्टी में इस अंदाज में पहुंची करीना, पति सैफ भी हो गए हैरान

पापा रणधीर कपूर के बर्थडे पार्टी में इस अंदाज में पहुंची करीना, पति सैफ भी हो गए हैरान

 Published : Feb 17, 2019 08:41 am IST,  Updated : Feb 17, 2019 08:41 am IST

करीना कपूर किसी भी पार्टी, जिम या फंक्शन में जाती है तो सुर्खियां बनना लाजमी है। और बने भी क्यों नहीं बी टाउन की सबसे हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस करीना कपूर खान की स्टाइलिंग सेंस का दीवाना तो हर कोई है।

करीना कपूर खान- India TV Hindi
करीना कपूर खान

नई दिल्ली: करीना कपूर किसी भी पार्टी, जिम या फंक्शन में जाती है तो सुर्खियां बनना लाजमी है। और बने भी क्यों नहीं बी टाउन की सबसे हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस करीना कपूर खान की स्टाइलिंग सेंस का दीवाना तो हर कोई है। जी हां एक बार फिर से करीना कपूर अपनी इस ब्लैक ड्रेस की वजह से सुर्खियों में है। इस ड्रेस में करीना का दिलकश अंदाज देख पति सैफ भी हैरान हो गए। तो चलिए आपको बता देते हैं कि आखिर में पूरा माजरा क्या है? 15 फरवरी 1947 को जन्में अभिनेता रणधीर कपूर इस साल अपना 72 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। बीती रात रणधीर कपूर की दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर ख़ान ने मिलकर पापा का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

इस मौके पर रणधीर कपूर के दामाद सैफ़ अली ख़ान की मौजूदगी भी ख़ास रही, जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। रणधीर कपूर के बारे में दुनिया जानती है कि वो राज कपूर के तीनों एक्टर बेटों में सबसे बड़े हैं। ऋषि कपूर की तरह रणधीर कपूर को उतनी कामयाबी नहीं मिल पायी लेकिन, इंडस्ट्री में उनकी एक पहचान रही है। राज कपूर की फ़िल्म ‘श्री 420’ में रणधीर कपूर बतौर बाल कलाकार नज़र आये थे! साल 1971 में आई फ़िल्म ‘कल आज और कल’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर मेन लीड से एंट्री की थी। बहरहाल, अपने बर्थडे के मौके पर रणधीर कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए।

पापा के बर्थडे पर करीना कपूर ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। आप देख सकते हैं करीना इस ब्लैक आउटफिट में कितनी खूबसूरत लग रही हैं।

रणधीर कपूर की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर अपनी बेटी समायरा के साथ इस पार्टी में पहुंची। इस मौके पर पूरा परिवार बेहद खुश नज़र आया। पति से डिवोर्स लेने के बाद करिश्मा ने बेटी समायरा और बेटे कियान की परवरिश अपने दम पे की है!

सैफ़ अली ख़ान की मौजूदगी भी बेहद ख़ास रही। उसके अलावा रणधीर कपूर की बहन और उनके भांजे भी इस पार्टी में शामिल हुए।

करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थडे पार्टी की एक बड़ी ही खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में रणधीर कपूर के साथ उनकी पत्नी बबीता ही नहीं सैफ़, करीना, करिश्मा और करिश्मा की बेटी समायरा भी नज़र आ रही हैं।

बहरहाल, बता दें कि रणधीर कपूर हाल के वर्षों में भी कुछेक फ़िल्मों में नज़र आये हैं। रणधीर ‘कसमे वादे’, ‘मामा-भांजा’, ‘चाचा-भतीजा’, ‘भंवर’ आदि फ़िल्मों के लिए आज भी याद किये जाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन