1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने किया खुलासा, “अगर ये लोग होते तो मैं शादी नहीं करती”

करीना कपूर ने किया खुलासा, “अगर ये लोग होते तो मैं शादी नहीं करती”

 Published : May 23, 2018 08:34 am IST,  Updated : May 23, 2018 08:34 am IST

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में जुटी हुई है। कुछ वक्त पहले ही जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में 4 दोस्तों की कहानियों को बखूबी पेश करने की कोशिश की गई है।

Veere Di Wedding- India TV Hindi
Veere Di Wedding

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में जुटी हुई है। कुछ वक्त पहले ही जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में 4 दोस्तों की कहानियों को बखूबी पेश करने की कोशिश की गई है। करीना का कहना है कि दोस्त उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। करीना ने अपारशक्ति खुराना के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही, जब वह दो घंटे के विशेष शो 'क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है' का हिस्सा बनीं।

एक बयान में बताया गया है कि 'क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है' शो आईपीएल के 27 मई को होने वाले फाइनल से ठीक पहले प्रसारित किया जाएगा। करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैं जीवन में हर रिश्ते को महत्व देती हूं, विशेष रूप से दोस्तों को। वे मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं।" उन्होंने कहा, "यहां तक कि अगर वे लोग न होते तो मैं शादी नहीं करती। उन्होंने मुझे हमेशा प्यार और समर्थन दिया और जीवन में मेरे साथ रहे। वे हमेशा मेरे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बने रहेंगे।"

गौरतलब है कि ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलनासिया को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रह है। यह फिल्म 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन