1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ के बर्थडे पर करीना ने शेयर किया ये मजेदार वीडियो, साफ नजर आया बेबी बंप

सैफ के बर्थडे पर करीना ने शेयर किया ये मजेदार वीडियो, साफ नजर आया बेबी बंप

 Published : Aug 16, 2020 01:57 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 02:03 pm IST

करीना कपूर खान ने पति और अभिनेता सैफ अली खान का 50वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। इस मौके पर करीना ने शानदार केक काटते हुए वीडियो भी शेयर किया है। इस बूमरैंग वीडियो को शेयर करते हुए करीना का बेबी बंप भी साफ नजर आ गया।

Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan - India TV Hindi
Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan  Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOORKHAN

करीना कपूर खान ने पति और अभिनेता सैफ अली खान का 50वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। इस मौके पर करीना ने शानदार केक काटते हुए वीडियो भी शेयर किया है। इस बूमरैंग वीडियो को शेयर करते हुए करीना का बेबी बंप भी साफ नजर आ गया। करीना और सैफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैफ और करीना कभी आगे आते हुए दिखाई दे रहे हैं तो कभी पीछे जाते हुए।

इस बूमरैंग वीडियो को करीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। करीना ने बूमरैंग वीडियो के अलावा एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें सैफ उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं। करीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी जिंदगी को खुशनुमा बनाने वाले शख्स को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

वीडियो में करीना ढीला ढाला काफ्तान पहने नजर आ रही हैं। जिसमें एक नजर में तो नहीं लेकिन ध्यान देने पर आपको उनका बेबी बंप साफ नजर आए जाएगा। वहीं सैफ ने इस खास दिन पर सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। वीडियो में दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

करीना के अलावा सोहा अली खान ने अपने भाई सैफ को पोस्ट करके सोशल मीडिया पर बधाई दी। सोहा ने लिखा- '50 वां जन्मदिन मुबारक हो भाई !! आप मुझे हर दिन मुझे प्रेरित करते हैं।'

सोहा के अलावा कुणाल खेमू ने सैफ के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं भाई।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन