1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mothers Day 2021: करीना कपूर ने दिखाई छोटे बेटे की पहली झलक, फोटो हुई वायरल

Mothers Day 2021: करीना कपूर ने दिखाई छोटे बेटे की पहली झलक, फोटो हुई वायरल

 Published : May 09, 2021 11:22 am IST,  Updated : May 09, 2021 11:22 am IST

करीना कपूर खान ने मदर्स डे पर अपने छोटे बेटे की पहली झलक साझा की है। इस फोटो में तैमूर अली खान भी हैं।

kareena kapoor khan shares first picture of her younger son with Taimur on  Mothers day 2021 - India TV Hindi
Mothers Day 2021: करीना कपूर ने दिखाई छोटे बेटे की पहली झलक, फोटो हुई वायरल  Image Source : INSTAGRAM: KAREENA KAPOOR

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने आज मदर्स डे के मौके पर अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की है। इसमें उनके बड़े बेटे तैमूर ने अपने छोटे भाई को गोद में लिया हुआ है। करीना द्वारा साझा की गई ये तस्वीर अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। 

इस फोटो के कैप्शन में करीना ने लिखा- 'आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है और ये दोनों मुझे बेहतर कल की उम्मीद देते हैं। सभी खूबसूरत और स्ट्रॉन्ग मांओं को हैप्पी मदर्स डे।'

Mothers Day 2021: बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अंदाज में अपनी मां पर लुटाया प्यार

करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस वक्त देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसे में वो इंस्टाग्राम पर कोविड से जुड़े कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना 'लाल सिंह चड्ढा' मूवी में नज़र आएंगी, जिसमें आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन