1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना अगले साल लॉन्च करेंगी 'प्रेग्नेंसी' पर किताब, सोशल मीडिया पर फ्रंट कवर शेयर कर खुद किया खुलासा

करीना अगले साल लॉन्च करेंगी 'प्रेग्नेंसी' पर किताब, सोशल मीडिया पर फ्रंट कवर शेयर कर खुद किया खुलासा

 Published : Dec 20, 2020 05:37 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 06:26 pm IST

करीना कपूर खान जल्द ही प्रेग्नेंसी से जुड़ी किताब लॉन्च करने वाली हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी।

Kareena Kapoor Khan- India TV Hindi
Kareena Kapoor Khan Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR KHAN

करीना कपूर खान जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं। अपने पहले बच्चे तैमूर के चौथे जन्मदिन पर करीना ने अपनी आने वाली किताब के बारे में फैंस को बताया। करीना से लगातार लोग प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछते रहते हैं। ऐसे में करीना ने प्रेग्नेंसी से जुड़े सभी सवालों और जवाबों के साथ अपनी एक किताब लिख डाली है। इसी किताब के बारे में करीना ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया। 

करीना ने किताब का कवर फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- 'आज का दिन किताब की घोषणा करने का बिल्कुल  सही दिन है। ये होने वाली सारी मांओं के लिए है। इस किताब में मां बनने के दौरान के अपने सारे अनुभवों की बात करने वाली हूं और मैं चाहती हूं कि ये किताब आपके पास जल्द से जल्द पहुंचे।'

Video: जानवर को चारा खिलाते तैमूर पर 'अम्मा' करीना ने यूं लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की अनदेखी फोटोज

करीना कपूर की इस प्रेग्नेंसी किताब का नाम है- 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बिबल।' 2021 में जगरनॉट बुक्स द्वारा इसे प्रकाशित किया जाना है।' इस किताब की जानकारी के अलावा एक्ट्रेस ने किताब का जो फ्रंट कवर फैंस के साथ शेयर किया है वो भी लोगों को खूब पंसद आ रहा है। 

इससे पहले करीना ने तैमूर के जन्मदिन पर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट के साथ करीना एक तस्वीर शेयर की है जिसमें तैमूर चारा उठाते हुए दिखाई दिया। इस पोस्ट के साथ करीना ने एक वीडियो भी शेयर किया। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- "मेरा बच्चा, मुझे खुशी है कि चार साल की उम्र में ही तुम्हारे अंदर दृढ़ संकल्प,  समर्पण और उन चीजों का ध्यान है, जो तुम करना चाहते हो। अब चारा उठाकर गाय को खिला रहे हो। भगवान तुम्हारा भला करे मेरे मेहनती बेटे। लेकिन इस रास्ते में बर्फ को चखना मत भूलना और फूलों को तोड़ना, ऊपर-नीचे कूदना, पेड़ों पर चढ़ना और अपना सारा केक खाना।'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा-  मेरे बेटे, अपने सपनों का पीछा करो और हमेशा सिर ऊंचा रखो। लेकिन इन सबसे ऊपर अपनी जिंदगी में वो सब करो, जिससे तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान आए। कोई कभी भी तुम्हारी अम्मा से ज्यादा तुम्हें प्यार नहीं कर सकता। हैप्पी बर्थडे मेरे टिम।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना ने हाल ही में दिल्ली में आमिर खान अभिनीत अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए शूटिंग पूरी की। यह फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का आधिकारिक रुपांतरण है। वहीं, सैफ ने धर्मशाला में अर्जुन कपूर के साथ अपकमिंग मूवी 'भूत पुलिस' की शूटिंग पूरी की।

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन