1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने शेयर की बिना मेकअप की तस्वीर, आईशैडो ना लगाने की वजह भी बताई

करीना कपूर ने शेयर की बिना मेकअप की तस्वीर, आईशैडो ना लगाने की वजह भी बताई

 Published : May 13, 2020 10:54 pm IST,  Updated : May 13, 2020 10:54 pm IST

मदर्स डे पर, तैमूर के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए करीना ने लिखा था, "टिम के साथ हर दिन मातृ दिवस होता है।"

करीना - India TV Hindi
करीना  Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOORKHAN

मुंबई:  अभिनेत्री और फैशन दिवा करीना कपूर खान का कहना है कि आईशैडो मेनस्ट्रीम का पार्ट है। करीना ने इंस्टाग्राम पर बिना मेकअप के एक तस्वीर शेयर किया, जिसमें वह धूप में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन दिया, "बिकाज आईशैडो इज टू मेनस्ट्रीम।" फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर अब तक इसे 5.7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। करीना की सबसे अच्छी दोस्त अमृता अरोड़ा ने तस्वीर पर टिप्पणी की, "हाहाहाहाहाहा।" डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लिखा, "आप बहुत सुंदर हैं।"

मदर्स डे पर, तैमूर के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए करीना ने लिखा था, "टिम के साथ हर दिन मातृ दिवस होता है।"

करीना कपूर ने हाल ही में एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो पुराने दिनों को याद कर रही थीं। कैप्शन में करनी ने लिखा- अच्छे पुराने दिन।कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं सिर्फ प्यार। लेकिन अब दो गज की दूरी और घर पर रहो। फोटो में करीना कमीज सलवार पहने नजर आ रही हैं। यह फोटो करीना की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के पंजाब शेड्यूल की है। जिसमें करीना के साथ सभी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें करीना कपूर लॉकडाउन से पहले लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में करीना के साथ आमिर खान अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म से करीना का पहला लुक भी आउट हो चुका है। आमिर खान ने वैलेंटाइन डे पर करीना का लुक शेयर करते हुए लिखा था- पा लेने की बेचैनी, और खो देने का डर.. बस इतना सा है, जिदंगी का सफर। हैप्पी वैलेंटाइन डे करीना। काश में हर फिल्म में तुम्हारे साथ रोमांस कर पाता। फोटो में करीना ने आमिर को गले लगा रखा है।

'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है, जबकि इसे लिखा अतुल कुलकर्णी ने है। यह साल 1994 में रिलीज हुई रॉबर्ट जेमेकिस की ऑस्कर विजेता फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रूपांतरण है, जिसमें टॉम हैंक्स और रॉबिन राइट मुख्य किरदारों में थे।

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन