1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर के 'स्कूल एनवल डे' में इस खास अंदाज में पहुंचे करीना कपूर और सैफ अली खान

तैमूर के 'स्कूल एनवल डे' में इस खास अंदाज में पहुंचे करीना कपूर और सैफ अली खान

 Published : Mar 16, 2019 09:34 am IST,  Updated : Mar 16, 2019 09:36 am IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान को हाल ही में अपने बेटे तैमूर अली खान के स्कूल एनवल फंक्शन में देखा गया। इस खास मौके पर सैफ और करीना हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश अंदाज में लग रहें थे लेकिन जनाब तैमूर अली खान किसी से पीछे है क्या।

saif ali khan and kareena kapoor- India TV Hindi
saif ali khan and kareena kapoor

करीना कपूर खान और सैफ अली खान को हाल ही में अपने बेटे तैमूर अली खान के स्कूल एनवल फंक्शन में देखा गया। इस खास मौके पर सैफ और करीना हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश अंदाज में लग रहें थे लेकिन जनाब तैमूर अली खान किसी से पीछे है क्या। तैमूर पीले रंग की पैंट और ब्लैक टी-शर्टी और स्पाइकी हेयर स्टाइल में हमेशा की तरह शानदार नजर आ रहें थे।

करीना शुक्रवार को बेटे तैमूर अली खान के एनुअल फंक्शन में पहुंची थीं। इस दौरान बेबो स्ट्रिप्ट ब्लू रैप ड्रेस में नजर आईं। ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक मिड-लेंथ हील्स, ब्लैक हैंडबैग कैरी किया और पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाई थी। उनकी ये ड्रेस ना सिर्फ बहुत सिंपल थी बल्कि बेहद सस्ती भी थी। इसे आसानी से आप कम बजट में खरीद सकते हैं। 

करीना कपूर खान अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। चाहे इवेंट की बात हो या जिम लुक की या फिर कैजुअल लुक ही क्यों न हो। करीना हमेशा प्रूव करती हैं वो स्टाइलिश बेगम हैं। साल 2000 में डेब्यू करने के बाद से अबतक करीना हमेशा अपने फैशनसेंस से वाहवाही लूटती आई हैं। ठीक उसी तरह अब करीना के बेटे तैमूर अली खान अपने लुक को लेकर सेंसेशन बन चुके हैं। करीना कपूर नामी डिजाइनर्स की एक्सपेनसिव ड्रेसेस पहनती हैं लेकिन इस बार उन्होंने जो ड्रेस पहनी उसे उनका कोई भी फैन आसानी से खरीद सकता है। 

करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो फिलहाल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग कर रही हैं। लंबे टाइम के बाद करीना-अक्षय साथ आ रहे हैं। इसके अलावा करण जौहर की 'तख्त' भी पाइपलाइन में है। 'तख्त' में करीना के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में होगी।

तैमूर अली खान
तैमूर अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन