1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: शूटिंग के दौरान बोर होती दिखीं करीना कपूर खान, 19 साल पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

Watch: शूटिंग के दौरान बोर होती दिखीं करीना कपूर खान, 19 साल पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

 Published : Apr 22, 2020 09:30 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 09:34 pm IST

करीना कपूर की फिल्म 'अजनबी' साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल और बिपाशा बासु ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

Kareena Kapoor Khan- India TV Hindi
करीना कपूर का 19 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं और पति सैफ अली खान व बेटे तैमूर की फोटोज-वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो साल 2001 का है यानि करीब 19 साल पुराना। 

इस वीडियो में करीना कपूर खान 'अजनबी' फिल्म की शूटिंग करती दिखाई दे रही हैं। उनके अलावा बॉबी देओल भी साथ में मौजूद हैं। इस दौरान करीना काफी बोर हो रही हैं और जम्हाई लेती दिखाई दे रही हैं। 

बता दें कि 'अजनबी' फिल्म में करीना कपूर और बॉबी देओल के अलावा अक्षय कुमार, बिपाशा बासु और जॉनी लीवर सहित कई हस्तियां नज़र आई थीं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर 'लाल सिंह चड्ढा' में नज़र आएंगी, जिसमें आमिर खान भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वो करण जौहर द्वारा निर्देशित मूवी 'तख्त' में दिखाई देंगी। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर सहित कई कलाकार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन