1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार हिरानी ने ‘संजू’ के साथ पूरी की करिश्मा तन्ना की यह ख्वाहिश

राजकुमार हिरानी ने ‘संजू’ के साथ पूरी की करिश्मा तन्ना की यह ख्वाहिश

 Published : Jun 12, 2018 07:25 am IST,  Updated : Jun 12, 2018 07:25 am IST

छोटे पर्दे पर एक खास पहचान हासिल कर चुकीं अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इन दिनों संजय दत्त की जिंदगी पर बनी आगामी फिल्म ‘संजू’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही उनकी एक अधूरी इच्छा भी पूरी हो गई हैं।

Karishma tanna- India TV Hindi
Karishma tanna

मुंबई: छोटे पर्दे पर एक खास पहचान हासिल कर चुकीं अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इन दिनों संजय दत्त की जिंदगी पर बनी आगामी फिल्म संजू को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही उनकी एक अधूरी इच्छा भी पूरी हो गई हैं। दरअसल करिश्मा का कहना है कि उनकी ख्वाहिश फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम करने की थी। करिश्मा ने बताया, "हिरानी के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा था। जब मुझे उनका फोन आया तो मैं बहुत रोमांचित हो गई.. मैं जिन निर्देशकों के साथ काम करना चाहती थी वह उनमें से एक थे।" बता दें कि करिश्मा जल्द ही स्टार प्लस के शो 'कयामत की रात' में नजर आने वाली हैं।

उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और वह भी मेरे काम से बहुत खुश थे। 2 दृश्य और 10 दृश्य महत्व नहीं रखते लेकिन अगर निर्देशक आपके काम से खुश है तो आपका दिन बन जाता है।" गौरतलब है कि ‘संजू’ में रणबीर कपूर को संजय दत्त का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है।

फिल्म में रणबीर कपूर और करिश्मा के अलावा सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन