1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर ने श्रीदेवी संग किए काम को किया याद, दिवंगत अभिनेत्री को लेकर कही ये बात

करिश्मा कपूर ने श्रीदेवी संग किए काम को किया याद, दिवंगत अभिनेत्री को लेकर कही ये बात

 Written By: IANS
 Published : Sep 20, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 08:13 pm IST

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ काम को याद करते हुए करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम फिल्म का पोस्टर साझा किया।

karisma kapoor sridevi shakti - India TV Hindi
करिश्मा कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को किया याद Image Source : INSTAGRAM: @THEREALKARISMAKAPOOR

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर फिल्म 'शक्ति: द पावर' में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ काम करके खुद को सम्मानित महसूस करती हैं। फिल्म 'शक्ति : द पावर' को श्रीदेवी ने प्रोड्यूस किया था, जिसमें करिश्मा कपूर के साथ संजय कपूर भी नजर आए थे।

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ काम को याद करते हुए करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम फिल्म का पोस्टर साझा किया।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "शक्ति। मेरी फेवरिट अभिनेत्री श्रीदेवी के पहले प्रोडक्शन श्रीजी में उनके साथ करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिससे मैं काफी प्रोत्साहित हुई थी। हम शूटिंग के दौरान कैरेक्टर और लोकेशन को लेकर बातचीत करते थे, जहां मैंने उनके साथ समय बिताया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन