1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर की बहन करीना के साथ पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, आपने देखी क्या?

करिश्मा कपूर की बहन करीना के साथ पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, आपने देखी क्या?

 Published : Apr 11, 2020 09:33 am IST,  Updated : Apr 11, 2020 10:30 am IST

करिश्मा कपूर और करीना कपूर दोनों ही सेल्फ आईसोलेशन कर रही हैं। उनकी एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है। जिसमें बेबो को पहचानना मुश्किल है.

kareena kapoor and karisma kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर और करिश्मा कपूर Image Source : INSTAGRAM

करिश्मा कपूर और करीना कपूर अक्सर साथ में घूमती नजर आती हैं। दोनों बहनें दोस्तों के साथ भी और फैमिली के साथ भी खूब मस्ती करती नजर आती हैं। करीना आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। इस बार करिश्मा और करीना की एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है। जिसमें करीना को पहचानना काफी मुश्किल है।

वायरल हो रही तस्वीर में करिश्मा बहुत ही सुंदर लग रही हैं तो वहीं करीना बेहद सिंपल से लुक में नजर आ रही हैं। करीना के फैन पेज ने यह फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए लिखा-आप अपने बचपन के बारे में क्या नहीं भूल सकते हैं?

करिश्मा कपूर ने कुछ दिन पहले एक पुरानी फोटो शेयर की थी। जिसमें वह अपने दादा राज कपूर बहन करीना और कजिन रणबीर और रिद्धिमा के साथ नजर आ रही थीं। बचपन की यह फोटो बहुत ही प्यारी है। करिश्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- परिवार मायन रखता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार इरफान के साथ अंग्रेजी मीडियम में नजर आई हैं। कोरोना वायरस के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।वही करिश्मा कपूर ने डिजिटल डेब्यू कर दिया है। उनकी वेब सीरीज मेंटलहुड रिलीज हो चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन