1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैन की दीवार पर अपनी तस्वीरें देखकर बेहद खुश हैं कार्तिक आर्यन, याद किया जब वो थे SRK के दीवाने

फैन की दीवार पर अपनी तस्वीरें देखकर बेहद खुश हैं कार्तिक आर्यन, याद किया जब वो थे SRK के दीवाने

 Published : Jul 18, 2020 04:23 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 04:23 pm IST

 कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक फैन की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो कार्तिक की तस्वीरों से घिरी बैठी हैं।

KARTIK AARYAN, KARTIK AARYAN MOVIES- India TV Hindi
फैन की दीवार पर अपनी तस्वीरें देखकर बेहद खुश हैं कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM KARTIK AARYAN

अपने प्रशंसकों से प्यार और समर्थन मिलना किस सेलिब्रिटी को नहीं अच्छा लगेगा। कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग से हम सभी वाकिफ हैं। कार्तिक लड़कियों के पसंदीदा एक्टर हैं, और नेशनल क्रश भी हैं। उनकी फैन ने साबित किया है कि फैन्स उन्हें किस हद तक चाहते हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक फैन की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो कार्तिक की तस्वीरों से घिरी बैठी हैं। पीकू नाम की कार्तिक की इस फैन ने अपने घर की दीवारों में कार्तिक की खूब सारी तस्वीरें लगाई है।

कार्तिक ने इस तस्वीर को रीपोस्ट करते हुए लिखा है-, “ मैं बहुत ही ज्यादा आभारी हूं मैं कभी इतना आभार व्यक्त नही कर सकता हूं।जब मैं छोटा था तब मेरे पास शाहरुख सर के पोस्टर हुआ करते थे, और अब इंस्टाग्राम के जमाने में फैंस द्वारा मेरे पोस्टर इस तरह से देखना सुखद है , यह जादुई है !!

सचमुच में सभी फैन्स को मैं इस लॉकडाउन में बहुत याद कर रहा हूं।थैं क्यू पीकू ... आपका प्यार ऐसे बनाये रखे ...।''

कार्तिक ने पीकू की पोस्ट शेयर की थी, पीकू ने कार्तिक की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- ना चाहिए कुछ तुमसे ज्यादा, तुमसे कम नहीं ।

इसके साथ ही कार्तिक अपनी पुरानी यादों को भी याद करते हैं, जब वह इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान के प्रशंसक थे और आज भी हैं और उनकी दीवार पर शाहरुख खान के पोस्टर भी थे, लेकिन फिर उस समय स्टार फैन्स की ये दीवानगी देख नहीं पाते थे और आज इंस्टाग्राम पर स्टार भी फैन्स का प्यार देख पाते हैं। कार्तिक ने फैन की तस्वीर शेयर करके फैन को भी खुश कर दिया है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक भूल भुलैया 2 में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे तो साथ ही दोस्ताना 2 में भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन