1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: बहन ने खिलाई ऐसी रोटी की गुस्से से आगबबूला हुए कार्तिक आर्यन, देखें ये फनी वीडियो

लॉकडाउन: बहन ने खिलाई ऐसी रोटी की गुस्से से आगबबूला हुए कार्तिक आर्यन, देखें ये फनी वीडियो

 Published : Apr 19, 2020 05:44 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 11:32 pm IST

कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

kartik aaryan with sister- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने बहन के साथ शेयर किया फनी वीडियो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कोरोना वायरस के चलते देश में लागू किए गए लॉकडाउन में भी फैंस से जुड़े हुए हैं और वीडियो शेयर कर जागरुकता फैलाते रहते हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर किया है और कहा है कि वो क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे.. आखिर क्या है पूरा माजरा!

दरअसल, कार्तिक ने अपनी बहन कृतिका के साथ ये वीडियो बनाया है। इसमें दिखाया गया है कि उनकी बहन ने ऐसा खाना बनाया है, जिसमें कोई स्वाद नहीं है। इसके बाद वो उसकी चोटी पकड़कर घुमाते हुए बालकनी से नीचे फेंक देते हैं। ये फनी वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं ये हर भाई-बहन की कहानी है।

इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्तिक आर्यन का ऑनलाइन चैट शो 'कोकी पूछेगा' उनके प्रशंसकों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इसके दो एपिसोड आ चुके हैं। वहीं, तीसरे एपिसोड में, अभिनेता ने मध्य प्रदेश की पुलिसकर्मी मधुरवीना से बात की और दोनों के बीच कोरोना वायरस से जुड़े कई सवाल-जवाब हुए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन