1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए उमड़ी फैन्स की भीड़, कार के बोनट पर चढ़ना पड़ा

कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए उमड़ी फैन्स की भीड़, कार के बोनट पर चढ़ना पड़ा

 Published : Jan 25, 2020 07:19 pm IST,  Updated : Jan 25, 2020 07:19 pm IST

कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए फैन्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद उन्हें कार के बोनट पर चढ़ना पड़ा।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। अपनी हर फिल्म के साथ वह लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाते जा रहे हैं। कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। कुछ फैन्स तो उनसे मिलने के लिए घर के बाहर भी खड़े रहते हैं। इस बार कार्तिक को उनके फैन्स ने घेर लिया। जिसके बाद उन्हें कार के बोनट पर चढ़ना पड़ा।

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें ढेरों फैन्स ने उन्हें चारो तरफ से घेर रखा है और उनका नाम पुकार रहे हैं। फैन्स से मिलने के लिए कार्तिक कार के बोनट पर चढ़ जाते हैं। फैन्स की भीड़ बढ़ती जा रही थी। जिसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल था।

वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- 'जो तुम ना हो रहेंगे हम नहीं।' यह कार्तिक की आने वाली फिल्म लव आज के गाने शायद के बोल हैं।

कार्तिक आर्यन जल्द ही सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो लोगों को काफी पसंद आया है। फिल्म का एक गाना शायद भी रिलीज हुआ है। यह गाना बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखा गया है।

kartik aaryan instagram story
कार्तिक आर्यन की इंस्टाग्राम स्टोरी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन