1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भूलैया 2' की रिलीज डेट आई सामने

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भूलैया 2' की रिलीज डेट आई सामने

 Published : Feb 22, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 12:45 pm IST

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भूलैया 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भूलैया 2' की रिलीज डेट आई सामने- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भूलैया 2' की रिलीज डेट आई सामने Image Source : INSTAGRAM/TARANADARSH

अभिनेता कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी की मनोवैज्ञानिक-कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 'भूल भुलैया 2' 19 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्ममेकर अनीस बज़्मी की  फिल्म 2007 की हॉरर कॉमेडी की अगली कड़ी है, जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। साल 2007 में आई भूल भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं भूल भुलैया 2 का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने अपने बैनर टी-सीरीज़ और सिने 1 स्टूडियोज़ के मुराद खेतानी द्वारा किया है।

 ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए बताया। उन्होंने लिखा, 'कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म भूलभूलैया 2 इस साल 19 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज होने वाली हैं।'

राजकुमार राव की फिल्म 'रूही' का पहला गाना 'पनघट' हुआ रिलीज, जाह्नवी कपूर का दिखा दिलकश अंदाज 

इस फिल्म को फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने लिखा है।  कोरोना महामारी के कारण हॉरर कॉमेडी पर पिछले साल मार्च में प्रोडक्शन प्रभावित हुआ था। कोरोना लॉकडाउन से पहले फिल्म को लखनऊ में शूटिंग की गई थी। 

भूलभूलैया 2 में राजपाल यादव और गोविंद नामदेव भी नजर आएंगे।

रूबीना दिलैक ने 'बिग बॉस 14' की ट्राफी जीतने के बाद फैंस को कहा शुक्रिया, वीडियो शेयर कर कही ये बात

कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'शेरशाह' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन 'धमाका' फिल्म में नज़र आएंगे। इसके निर्देशक राम माधवानी हैं, जबकि प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी है। कार्तिक आर्यन थ्रिलर जोन की इस फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। वह इस फिल्म में एक ऐसे पत्रकार की भूमिका निभाएंगे जो मुंबई में हुए आतंकी हमले का लाइव ब्रॉडकास्ट कवर करता है।

नीरजा' और 'आर्या' की सफलता के बाद निर्देशक/निर्माता राम माधवानी, कार्तिक आर्यन के साथ मिलकर अपनी अगली फिल्म को बनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन