1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए फैन ने किया 15 दिन कॉलेज बंक,उनके घर के बाहर ऐसे किया प्रपोज

कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए फैन ने किया 15 दिन कॉलेज बंक,उनके घर के बाहर ऐसे किया प्रपोज

 Published : Sep 27, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 03:27 pm IST

कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए उनकी फैन 15 दिन से कॉलेज बंक कर रही थीं। अब जब मिली तो कार्तिक को कर दिया प्रपोज।

kartik aaryan- India TV Hindi
kartik aaryan Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हैं। कार्तिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन अपनी 3 डाई हार्ट फैन्स से मिले। कार्तिक की यह फैन 15 दिन से कॉलेज बंक करके कार्तिक के घर के बाहर आकर खड़ी होती थीं। आखिरकार अब इन फैन्स की कार्तिक से मुलाकात हो गई है।

कार्तिक की फैन्स उनके स्टाफ से पूछती रहती थीं और कार्तिक से मिलने के लिए रिक्वेस्ट करती थीं। जैस ही कार्तिक को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी फैन्स से मिलने का फैसला किया। जैसे ही कार्तिक को उनकी फैन्स ने देखा वह शौंक गईं। एक फैन ने तो घुटनों के बल बैठकर कार्तिक को प्रपोज तक कर डाला। कार्तिक ने अपनी फैन्स के साथ फोटो क्लिक कराई और उन्हें सलाह भी दी।

Kartik aaryan with his fans
Kartik aaryan with his fans

Kartik aaryan with his fans
Kartik aaryan with his fans

Kartik aaryan with his fans
Kartik aaryan with his fans

Kartik aaryan with his fans
Kartik aaryan with his fans

Kartik aaryan with his fans
Kartik aaryan with his fans

कार्तिक ने फैन्स से पढ़ाई बंक ना करने की सलाह दी। कार्तिक आर्यन से लखनऊ में शूटिंग के दौरान उनके फैन्स मिलने आते थे और वह उन्हें बिना फोटो क्लिक कराए नहीं जाने देते थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी के साथ भूल भूलैया 2 में नजर आने वाले हैं। कार्तिक का फर्स्ट लुक आउट भी हो चुका है। इसके साथ ही वह जाह्नवी कपूर के साथ दोस्ताना 2 में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Also Read:

Housefull 4 Trailer Out: 600 साल पुरानी लव स्टोरी के साथ अक्षय कुमार तड़का लगाने को तैयार, कॉमेडी से भरपूर है

नवरात्रि में डांडिया और गरबा के लिए हो जाएं तैयार, इन 5 गानों को सुनते ही झूमने लगेंगे आप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन