Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल'ऑडियन्स को नहीं आ रही है पसंद, दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल'ऑडियन्स को नहीं आ रही है पसंद, दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 14, 2020 10:09 am IST, Updated : Feb 14, 2020 03:56 pm IST

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आज कल रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद ऑडियन्स इस तरह के रिएक्शन दे रही है।

लव आज कल- India TV Hindi
लव आज कल

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आज कल वैलेंटाइन डे पर रिलीज हो गई है। इम्तियाज अली एक बार फिर हटके लव स्टोरी लेकर आए हैं। फिल्म में सभी को कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री का इंतजार था। मगर अब लग रहा है ऑडियन्स को इन दोनों की केमिस्ट्री भी पसंद नहीं आ रही है। फिल्म को ट्विटर पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। लोग इस फिल्म को बोरिंग फिल्म बता रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- लव आज कल  बोरिंग और डी ग्रेड फिल्म है।यह फिल्म आपके दिमाग की नसों को खराब कर देगी। 

दूसरे यूजर ने लिखा- लव आज कल निराशाजनक है। इम्तियाज अली की फिल्म से मैजिक गायब है। कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री भी काम नहीं की। फिल्म में कुछ पल ही अच्छे हैं।

वहीं एक और ने लिखा- लव आज कल टॉर्चर है। सारा अली खान अच्छी एक्ट्रेस नहीं हैय़ लोग उनकी एक्टिंग पर हंस रहे थे। इम्तियाज अली आपको क्या हो गया है।

दोस्तों लव आज कल 2 की जगह लव आज कल देखो। यह ऑरिजिनल क्लासिक फिल्म है।

आपको बता दें लव आज कल 2009 में इसी नाम से आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म का सीक्वल है। फिल्म में कार्तिक और सारा के साथ आरुषि शर्मा और रणदीप हुड्डा अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement