1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: कार्तिक आर्यन की बहन ने एक्टर को मारा जोरदार थप्पड़, जानिए क्या है वजह

Watch: कार्तिक आर्यन की बहन ने एक्टर को मारा जोरदार थप्पड़, जानिए क्या है वजह

 Published : Apr 20, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 11:22 pm IST

कार्तिक आर्यन लॉकडाउन के दौरान बहन कृतिका के साथ खूब फनी वीडियो बना रहे हैं।

Kartik Aaryan - India TV Hindi
कार्तिक आर्यन को बहन से पड़ा जोरदार थप्पड़ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। वो समाज में जागरुकता फैलाने के लिए 'कोकी पूछेगा' सीरिज चला रहे हैं। साथ ही फैंस को एंटरटेन करने के लिए फनी वीडियो भी शेयर करते हैं। इन दिनों वो अपनी बहन कृतिका के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बहन के साथ खराब खाने को लेकर वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो उन्हें मजाकिया अंदाज में मार रहे थे। अब उनकी बहन ने उसका जवाब दिया है।

दरअसल, कार्तिक ने कृतिका संग जो वीडियो बनाया है, उसमें वो एक्ट करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके आखिरी में एक्टर की बहन उन्हें जोरदार तमाचा रसीद देती हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने इससे पहले भी बहन के साथ कई वीडियो शेयर किए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में नज़र आएंगे। लॉकडाउन से पहले वो कियारा आडवाणी के साथ 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कर रहे थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन