1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समंदर किनारे कलरफुल आउटफिट में नज़र आईं कैटरीना कैफ, वायरल हो रही है ये फोटो

समंदर किनारे कलरफुल आउटफिट में नज़र आईं कैटरीना कैफ, वायरल हो रही है ये फोटो

 Published : Nov 10, 2020 07:06 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 07:33 am IST

कैटरीना कैफ इस समय मालदीव में हैं। वो शूटिंग के सिलसिले में वहां पर हैं, लेकिन...

katrina kaif - India TV Hindi
समंदर किनारे सतरंगी आउटफिट में नज़र आईं कैटरीना कैफ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो समंदर के किनारे सतरंगी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनका ये अवतार फैंस को खूब भा रहा है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

खबरों की मानें तो कैटरीना कैफ इस समय मालदीव में हैं। वो शूटिंग के सिलसिले में वहां पर हैं, लेकिन इस बीच अपने शेड्यूल से समय निकालकर वहां की खूबसूरती का भी लुत्फ उठा रही हैं। 

कैटरीना कैफ काम पर वापसी कर हैं खुश, अपनी ये फोटो शेयर कर लिखी खास बात

इन तस्वीरों में फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान कैटरीना की ड्रेस ने खींचा है। वो सतरंगी कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मालदीव में शूटिंग कर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।" 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना की फिल्म 'सूर्यवंशी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो कॉमेडी हॉरर मूवी 'फोन भूत' में दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन