1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ, कपिल शर्मा सहित कई सेलिब्रिटीज ने फैन्स को सुरक्षित रहने की दी सलाह, शेयर किया वीडियो

कटरीना कैफ, कपिल शर्मा सहित कई सेलिब्रिटीज ने फैन्स को सुरक्षित रहने की दी सलाह, शेयर किया वीडियो

 Published : Mar 21, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 09:03 pm IST

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर सहित कई लोग कोरोना वायरस से खुद को बचाने की अपील कर रहे हैं।

katrina kaif- India TV Hindi
कटरीना कैफ

दुनियाभर में कोरोना वायरस बढ़ता जा रहा है। इस वायरस से बचने के लिए पीएम से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलिब्रिटीज जागरुकता फैलाने में लगे हुए हैं। कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं।

कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सुरक्षित रहें और एक-दूसरे की देखभाल करें। साथ में मिलकर इस वायरस को फैलने से रोकते हैं। सभी लोग सुरक्षित रहें।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट करके लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस समय सेल्फ क्वारेंटाइन कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करके सभी से सुरक्षित रहने की अपील की।

सोनम कपूर ने पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- सेल्फ आइसोलेशन करें। गर्म पानी पिएं और गरारे करें।

आपको बता दें कोरोना वायरस के अभी तक 286660 केस सामने आ चुके हैं। भारत में 283 केस की पुष्टि हो गई है। भारत में कोरोना वायरस की वजह से 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन