1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खूबसूरत एक्टर रंजीत चौधरी का 65 साल की उम्र में हुआ निधन

खूबसूरत एक्टर रंजीत चौधरी का 65 साल की उम्र में हुआ निधन

 Published : Apr 16, 2020 09:41 am IST,  Updated : Apr 16, 2020 09:41 am IST

खूबसूरत एक्टर रंजीत चौधरी का 15 अप्रैल को निधन हो गया है। वह यूएस में रह रहे थे उनकी बहन ने उनके निधन की जानकारी दी है।

ranjit choudhary- India TV Hindi
रंजीत चौधरी Image Source : INSTAGRAM

खूबसूरत फिल्म के एक्टर रंजीत चौधरी का निधन 65 साल की उम्र में हो गया है। रंजीत चौधरी का निधन 15 अप्रैल को यूएस में हुआ है। रंजीत चौधरी अभिनेत्री पर्ल पद्मसी के बेटे थे। वह खूबसूरत, खट्टा-मीठा, बातों बातों में जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनके निधन की खबर उनकी बहन रैल पदम्सी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर रंजीत चौधरी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- उन सभी के लिए जो रंजीत को जानते थे, कल अंतिम संस्कार किया जाएगा और उनके जीवन को मनाने के लिए एक सभा 5 मई को उनकी कहानियों को साझा करेगी। प्यार से, रैल।

रंजीत चौधरी बॉलीवुड फिल्मों के साथ यूएस टीवी शो में भी काम कर चुके हैं। सिर्फ ये ही नहीं उन्होंने स्क्रीनप्ले लिखे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रंजीत चौधरी 1980 में यूएस चले गए थे जहां वह एक एक्टर और राइटर के तौर पर काम कर रहे थे।

नेटवर्क 18 की रिपोर्ट के मुताबिक रंजीत किसी बीमारी से ग्रसित थे। वह सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। मगर वह इससे बच ना पाए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन