1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा को आ रही है अपनी 'गर्लफ्रेंड्स' की याद, लिखा- काश मैं ड्राइव करके उनसे जाकर मिल पाती

कियारा को आ रही है अपनी 'गर्लफ्रेंड्स' की याद, लिखा- काश मैं ड्राइव करके उनसे जाकर मिल पाती

 Published : Jun 26, 2020 10:01 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 10:01 pm IST

कियारा आडवाणी ने अपनी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। फोटोज शेयर करते हुए कियारा ने लिखा- कास में तुमसे मिल पाती।

kiara advani- India TV Hindi
कियारा आडवाणी कर रही हैं अपनी गर्लफ्रेंड्स को मिस Image Source : INSTAGRAM/KIARAALIAADVANI

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी को अपनी सहेलियों संग मिलने का बेसब्री से इंतजार है, उन्हें उनकी बहुत याद आ रही है। कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ तस्वीरों के एक कोलाज को साझा किया।

इसके साथ अभिनेत्री ने लिखा, "मैं अपनी गर्लफ्रेंड्स को बहुत-बहुत मिस कर रही हूं। काश मैं ड्राइव कर पाती और उनसे जाकर मिल पाती, लेकिन हम यह जोखिम नहीं उठा रहे हैं। यह मेरी सहेलियों के लिए एक सराहनीय पोस्ट है, जो हर दिन को कुछ और खास बनाती हैं।"

कियारा ने हाल ही में अपनी फिल्म कबीर सिंह के एक साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

आने वाले कुछ महीनों में कियारा की कुछ फिल्में आ रही हैं। वह कॉमेडी फिल्म 'इंदू की जवानी' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह फिल्म 'शेरशाह' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के विपरीत काम करती दिखेंगी। फिल्म 'भूल भुलैया 2' भी उनकी झोली में है, जो साल 2007 में आई प्रियदर्शन की फिल्म 'भूल भुलैया' का फॉलोअप है। ओरिजिनल फिल्म साल 1993 में आई मलयालम फिल्म 'मणिचित्राथजु' की आधिकारिक रीमेक थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन