1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी ने पिता को विश किया जन्मदिन, शेयर की बचपन की तस्वीरें

कियारा आडवाणी ने पिता को विश किया जन्मदिन, शेयर की बचपन की तस्वीरें

 Published : Jun 18, 2020 09:28 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 09:30 pm IST

कियारा आडवाणी ने पिता के साथ अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

कियारा आडवाणी ने पिता...- India TV Hindi
कियारा आडवाणी ने पिता को विश किया जन्मदिन Image Source : INSTAGRAM- KIARA

मुंबई: अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने गुरुवार को अपने पिता के जन्मदिन पर एक पोस्ट लिखा है। वह लिखती हैं, "मैं हमेशा उनके साथ रही हूं और वह हमेशा मेरे साथ रहे हैं। हमेशा पापा की बिटिया बनकर रहूंगी। जन्मदिन मुबारक हो पापा।"

इसी के साथ कियारा ने पापा के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में उनके पापा नन्हीं कियारा को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

अभिनय की बात करें, तो कियारा के पास अभी कई सारी परियोजनाएं हैं। आने वाले समय में वह 'इंदू की जवानी' में नजर आएंगी। 'शेरशाह' में वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के विपरीत दिखेंगी, जो परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना में अधिकारी विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। इस वीर जवान ने साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय क्षेत्र की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन