1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसा क्या हुआ कि महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से शाहरुख खान को मांगनी पड़ी माफी?

ऐसा क्या हुआ कि महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से शाहरुख खान को मांगनी पड़ी माफी?

 Published : Aug 25, 2017 02:40 pm IST,  Updated : Aug 25, 2017 02:42 pm IST

मिताली राज हाल ही में इंग्लैंड से महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल का सफर तय करके लौटी हैं।

shah rukh khan sorry to mitali raj- India TV Hindi
shah rukh khan sorry to mitali raj

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से माफी मांगी है। आप सोच रहे होंगे आखिर शाहरुख ने ऐसा क्या कर दिया जो उन्हें मिताली से माफी मांगनी पड़ी? दरअसल, शाहरुख खान बहुत जल्द अपना एक टेलीविजन टॉक शो 'टेड टॉक्स इंडिया' लेकर आने वाले हैं। शो के पहले एपिसोड के लिए उन्होंने बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर और मिताली राज को चुना है। इसी सिलसिले में शाहरुख के साथ मिताली को शूटिंग करनी थी। मिताली तो टाइम पर पहुंच गई लेकिन शाहरुख 4 घंटे लेट पहुंचे। तब तक मिताली उनका इंतजार करती रहीं।

यह पहला मौका नहीं है जब शाहरुख किसी इवेंट में देरी से पहुंचे हैं। शाहरुख अक्सर ही अपने इवेंट में देर से पहुंचते हैं। इस बार शाहरुख ने अपने ही शो के लिए मिताली को लंबा इंतजार करवाया है। खैर, शाहरुख ने आते ही मिताली से माफी मांगी और देर से पहुंचने का कारण भी बताया।

बता दें, मिताली राज हाल ही में इंग्लैंड से महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल का सफर तय करके लौटी हैं।

बात करें, शाहरुख के टॉक शो की तो शाहरुख ने अप्रैल में ही बताया था कि वो एक टीवी टॉक शो लेकर आ रहे हैं जिसमें देश की बड़े सेलिब्रिटीज और पर्सनालिटीज हिस्सा लेगी।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन