1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. असल जिंदगी पर भारी पड़ी इन बॉलिवुड स्टार्स की सिल्वर स्क्रीन लाइफ

असल जिंदगी पर भारी पड़ी इन बॉलिवुड स्टार्स की सिल्वर स्क्रीन लाइफ

 Published : Jun 05, 2015 10:11 am IST,  Updated : Jun 05, 2015 01:30 pm IST

 नई दिल्ली: प्यार किसी खेल से कम नहीं है खासकर बॉलीवुड के सितारों के लिए। जो प्रेम कहानी लोग पर्दें पर देखना पसंद करते है वहीं कहानी कब इन सितारों के लिए सच हो जाती

बॉलिवुड जोडियां जो...- India TV Hindi
बॉलिवुड जोडियां जो 'अफेयर्स' के चलते रही चर्चा में!

 नई दिल्ली: प्यार किसी खेल से कम नहीं है खासकर बॉलीवुड के सितारों के लिए। जो प्रेम कहानी लोग पर्दें पर देखना पसंद करते है वहीं कहानी कब इन सितारों के लिए सच हो जाती है शायद इन्हें भी नही पता चलता। आइए कुछ ऐसे फिल्मी सितारों के बारे में आज आपको बताते हैं जिनकी असल जिन्दगी में भी सिल्वर स्क्रीन जैसी ही कहांनियां चलने के किस्से खूब गर्म हुए।

1. राज कपूर और नरगिस: राज कपूर और नरगिस की जोड़ी को सबसे लोकप्रिय ऑनस्क्रीन जोड़ी में से एक कहा जाता था, इन दोनो की कैमस्टरी पर्दे पर धमाल मचा दिया करती थी, लोगों को उन्हें साथ में पर्दे पर देखना अच्छा लगने लगा था दोनों एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे रहें थे 1940-1960 तक का दौर जैसे नरगिस और राज के नाम था दोनों ने साथ में 17 फिल्में दी। राज कपूर और नरगिस अब सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नही ऑफस्क्रीन भी साथ में देखे जाने लगे थे। सूत्रों की मानें तो दोनों साथ में काम करते करते रील लाइफ कपल से रियल लाइफ के कपल बन गए थे। लेकिन जब नरगिस राज कपूर से मिली थी उस समय राज कपूर की कृष्णा कपूर से शादी हो चुकी थी और उनके बच्चे भी थे। नरगिस इस बात को अच्छी तरह से समझ गई थी कि राज कपूर अपने परिवार को किसी के लिए भी नही छोड़ेंगें और उन्हें हमेंशा दूसरी औरत के तौर पर ही देखा जाएगा इसलिए 10 साल तक राज कपूर के साथ रिश्ते में रहने के बाद नरगिस ने आखिरकार उनसे दूर जाने का फैसला किया और 11 मार्च 1958 को सुनिल दत्त से शादी कर ली।

अगली स्लाइड में जानिए और हस्तियों के बारे में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन