1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में पुलकित सम्राट ने लेडीलव कृति खरबंदा के लिए बनाए 'चीज सैंडविच', एक्ट्रेस ने कही ये बात

लॉकडाउन में पुलकित सम्राट ने लेडीलव कृति खरबंदा के लिए बनाए 'चीज सैंडविच', एक्ट्रेस ने कही ये बात

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2020 11:48 pm IST,  Updated : May 29, 2020 11:48 pm IST

कृति और पुलकित लॉकडाउन में एक-दूसरे के साथ हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा- India TV Hindi
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा Image Source : INSTAGRAM: @KRITI.KHARBANDA

मुंबई: अभिनेत्री कृति खरबंदा लॉकडाउन के इस समय में अपने प्रेमी व अभिनेता पुलकित सम्राट संग अच्छा वक्त बिता रही हैं और इस दौरान पुलकित तरह-तरह के लजीज पकवान बनाकर कृति को हैरत में डाल दे रहे हैं। 

कृति ने इंस्टाग्राम पर चीज सैंडविच की एक तस्वीर साझा कीं, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरे जैसे किसी शख्स के बनाए हुए मेरे जैसा चीज सैंडविच। वह यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनकी रानी खुश रहें।"

पुलकित ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "मेहनत!"

अभिनय की बात करें, तो कृति आखिरी बार अनीस बज्मी की फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं, जिसमें पुलकित सहित जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी थे।

आने वाले समय में वह बीजॉय नांबियार की फिल्म 'तैश' में नजर आएंगी, जो कि अगले साल रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन