1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति खरबंदा ने शेयर किया अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव

कृति खरबंदा ने शेयर किया अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव

 Written By: IANS
 Published : Nov 08, 2019 10:06 am IST,  Updated : Nov 08, 2019 10:09 am IST

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को फिल्म जगत में अपने 50 साल पूरे करने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने उनके साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है।

kriti kharbanda- India TV Hindi
कृति खरबंदा ने शेयर किया अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव।

बॉलीवुड के बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को फिल्म जगत में अपने 50 साल पूरे कर लिए। इस अवसर पर अभिनेत्री कृति खरबंदा ने इस दिग्गज अभिनेता के साथ अपनी आगामी फिल्म 'चेहरे' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा किया। कृति ने अपने उस पल को याद किया जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें 'मोहतरमा' कहकर अभिभूत कर दिया था। 

कृति ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म के शूट के पहले दिन मेरे टेक के बाद, मैं अपना शॉट देखने के लिए गई थी। सभी ने तारीफ की। तभी अमित जी ने मेरी ओर देखा और पूछा क्या आप एक और टेक चाहती हैं? तो मैंने कहा हां। तब उन्होंने पूछा क्यों? मैंने उनकी ओर देखा और कहा 'सर एक और टेक करते हैं न प्लीज'। उन्होंने कहा आपको मुझसे अनुरोध करने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक कलाकार के नाते आपको खुश होने की जरूरत है। मोहतरमा आईए एक और शॉट लेते हैं। ऐसा पहली बार था, जब किसी ने मुझे मोहतरमा कहा था और मैं सोच में पड़ गई थी कि ये कितना अच्छा था।"

कृति ने आगे कहा, "अभिनय के दौरान मैं भूल जाती थी कि वे अमिताभ बच्चन जी हैं। यह कुछ ऐसा है जिसे आपको भूलने की जरूरत भी होती है, क्योंकि उनका व्यक्तित्व काफी ओजस्वी है। उनके सामने खड़ा रहना भी मुश्किल है। मुझे लगता है कि मैंने इसे काफी अच्छे से संभाला। वह काफी खुश थे और उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छा किया'। मेरे लिए वह मेरी अब तक की सबसे बड़ी प्रशंसा थी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन