Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका और रणवीर सिंह की शादी को लेकर केआरके ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

दीपिका और रणवीर सिंह की शादी को लेकर केआरके ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 28, 2017 08:44 am IST, Updated : Oct 05, 2017 03:08 pm IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक माना जा रहा है। वहीं फैंस भी इन दोनों से जुड़ी हर खबर को पढ़ने में काफी दिलचस्प रहते हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है...

Ranveer- India TV Hindi
Ranveer

नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक माना जा रहा है। वहीं फैंस भी इन दोनों से जुड़ी हर खबर को पढ़ने में काफी दिलचस्प रहते हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है, अब तो इनके फैंस भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे मीडिया में तो दोनों के रिश्तों को काफी कुछ कहा जाता है, लेकिन अब कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने इन दोनों के रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर इनकी शादी के बारे में हैरान कर देने वाले ट्वीट किया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि दीपिका और रणवीर कभी एक दूसरे से शादी नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले केआरके ने हाल ही में दावा किया है कि दीपिका और रणवीर सिंह कभी शादी के बंधन में नहीं बंधेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत कभी अंकिता लोखंडे से शादी नहीं करेंगे और आज यह सच है। आज मैं कहता हूं कि रणवीर सिंह किसी भी कीमत पर दीपिका से शादी नहीं करेंगे।" उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, "क्योंकि ये दोनों लवर्स नहीं हैं बल्कि सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।" वैसे केआरके इन ट्वीट्स से दीपिका और रणवीर के फैंस काफी दुख पहुंचा होगा।

हाल ही में दीपिका और रणवीर को अंबानी के घर गणेश चतुर्थी के दौरान साथ में देखा गया था। दीपिका यहां ब्लैक और गोल्डन रंग की साड़ी पहने बेसद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। बता दें कि दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  दोनों एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताते हैं, लेकिन इन्होंने कई बार अपने प्यार को दुनिया के सामने जाहिर भी किया है। फिलहाल दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा शाहिद कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। (‘डैडी’ के निर्देशक ने अर्जुन रामपाल को लेकर बताई ये अहम बात)

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement