1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी कपल कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी लॉकडाउन की वजह से 15 अप्रैल को करेंगे कोर्ट मैरिज

टीवी कपल कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी लॉकडाउन की वजह से 15 अप्रैल को करेंगे कोर्ट मैरिज

 Published : Apr 09, 2020 02:38 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 02:38 pm IST

टीवी कपल कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी बहुत ही धूमधाम से शादी करने वाले थे। मगर लॉकडाउन की वजह से उन्हें कोर्ट मैरिज करनी पड़ रही है।

kunal verma and puja banerjee- India TV Hindi
कुणाल वर्मा और पूजा ूबनर्जी Image Source : INSTAGRAM

टीवी कपल कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी 12 सालों से एक-दूसरे को डेट रहे थे। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। कुणाल और पूजा ने धूमधाम से शादी प्लान की थी, कॉकटेल पार्टी, संगीत उसके बाद शादी। मगर लॉकडाउन की वजह से उन्हे सारे फंक्शन कैंसिल करने पड़े। अब 15 अप्रैल जो उनकी शादी की तारीख थी उस दिन कोर्ट मैरिज करने वाले हैं।

कुणाल ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा- हम आशा कर रहे हैं कि 15 अप्रैल को कोर्ट मैरिज हो जाए लेकिन यह लॉकडाउन की परिस्थिति पर निर्भर करता है। अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो शादी की तारीख 10 दिन आगे बढ़ जाएगी। देखते हैं अब कैसे होता है।

कुणाल ने आगे कहा- मेरी मां शादी को लेकर बहुत एक्साइटिड थी। पूरी फैमिली ने शॉपिंग कर ली थी। वह चाहती थी शादी पूरी बैंड बाजा बारात के साथ हो। उनका सपना पूरा ना होता देख मुझे दुख हो रहा है। मगर मैं नहीं चाहता उन्हें कुछ महीने और इंतजार करना पड़े। पूजा और मैं सोलमेट हैं शादी सिर्फ एक साइन है लेकिन यह जितना जल्दी हो जाए उतना अच्छा है।

आपको बता दें कुणाल और पूजा तुझ संग प्रीत लगाई सजना सीरियल में साथ में नजर आए थे। दोनों तभी से रिलेशनशिप में हैं। दोनों का रोका 2017 में हो गया था। तब से फैंस को इनकी शादी का इंतजार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन