1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kiki Challenge को पुलिस ने बताया खतरनाक, इन सेलेब्स ने किया पूरा

Kiki Challenge को पुलिस ने बताया खतरनाक, इन सेलेब्स ने किया पूरा

 Published : Aug 03, 2018 12:14 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 12:14 pm IST

पिछले महीने शुरू हुआ Kiki Challenge जानलेवा बन गया है। मुंबई पुलिस ने इसे ना करने की हिदायत दी है, लेकिन लोग मान नहीं रहे और इस जोखिम उठाकर इस चैलेंज को पूरा कर रहे हैं। इस चैलेंज को पूरा करने में सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं।

kiki challenge- India TV Hindi
kiki challenge Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: पिछले महीने शुरू हुआ Kiki Challenge जानलेवा बन गया है। मुंबई पुलिस ने इसे ना करने की हिदायत दी है, लेकिन लोग मान नहीं रहे और जोखिम उठाकर इस चैलेंज को पूरा कर रहे हैं। इस चैलेंज को पूरा करने में सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। टीवी शो 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने भी यह चैलेंज पूरा किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। हालांकि उन्होंने अपने वीडियो के साथ लोगों को यह ना करने की सलाह भी दी।

उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'मुझे पता है कि यह बहुत ही बुरा Kiki Challenge है। मैं इसे करने में कई बार असफल रही। वो लोग बहादुर हैं, जिन्होंने इसे एक बार में पूरा किया। मैं अपना वीडियो देख बहुत शर्मिंदा हूं। हालांकि हम साथ में हंस सकते हैं। कृपया व्यस्त सड़क पर या जहां भी खतरा हो, वहां करने की कोशिश ना करें। हम फिल्म बिजनेस में हैं इसलिए हमें पता है कि इसे सुरक्षित तरीके से कैसे करना है। (हालांकि हमारे साथ भी गलत हो सकता है) इसे करने की कोशिश कोई भी ना करें।'

श्रद्धा सीरियल 'कुंडली भाग्य' में प्रीता अरोड़ा के रोल में नजर आती हैं। श्रद्धा के अलावा निया शर्मा ने भी इस चैलेंज को पूरा किया। हालांकि उन्होंने चलती गाड़ी में इसे ट्राई नहीं किया।

देखें, कुछ और सेलेब्स के Kiki Challenge के वीडियो-

https://www.instagram.com/p/BluVOtzH-8Q/?

utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Kiki Challenge लोगों के बीच तब पॉपुलर हुआ, जब कॉमडियन शिगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। भारत में कई लोग इसे ट्राई कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। बहुत से राज्यों में पुलिस ने इसे नहीं करने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें-

प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने से नाराज सलमान-कटरीना ने अब उनकी मां को भी किया इग्नोर!

सोनाली बेंद्रे की हेल्थ को लेकर पति गोल्डी बहल ने सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन