1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या कूल हैं हम-3 पर पाकिस्तान में लगा प्रतिबंध

क्या कूल हैं हम-3 पर पाकिस्तान में लगा प्रतिबंध

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2016 11:19 am IST,  Updated : Jan 26, 2016 11:19 am IST

आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर अभिनीत वयस्क बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म क्या कूल हैं हम 3 पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

kya kool hain hum- India TV Hindi
kya kool hain hum

कराची: आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर अभिनीत वयस्क बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म क्या कूल हैं हम 3 पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फैसला किया है कि यह फिल्म जनता के देखने लायक नहीं है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और प्रांतीय सेंसर बोर्डो ने कल हुई एक बैठक के बाद फैसला किया कि यह फिल्म सार्वजनिक प्रदर्शन के योग्य नहीं है।

सीबीएफसी प्रमुख मुबाशीर हसन ने कहा कि यह फिल्म बेहद अश्लील है जिसमें भद्दे डायलाग और बेशर्मी है। हसन ने कहा, इस फिल्म में बेहयाई भरी है और इसकी विषय वस्तु तथा डायलाग भद्दे हैं। बोर्ड आधिकारिक रूप से फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए नामंजूर करता है।

हसन ने कहा कि इस फिल्म को वयस्क श्रेणी में रखकर भी इसके प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती क्योंकि यह अश्लीलता की तमाम हदें पार कर गयी है ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन