1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कानूनी विवाद में फंसी 'द ताशकंद फाइल्स': रिपोर्ट

कानूनी विवाद में फंसी 'द ताशकंद फाइल्स': रिपोर्ट

 Published : Apr 10, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 03:48 pm IST

फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री को उनकी फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' की रिलीज से पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र द्वारा कानूनी नोटिस दिया गया है।

द ताशकंद फाइल्स- India TV Hindi
द ताशकंद फाइल्स

नई दिल्ली: फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री को उनकी फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' की रिलीज से पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र द्वारा कानूनी नोटिस दिया गया है।

विवेक ने कहा कि लाल बहादुरी शास्त्री के पौत्र ने फिल्म को लेकर एक आपत्ति जताई है और इसकी रिलीज रोकने को कहा है।

भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 युद्ध की समाप्ति पर दोनों देशों के बीच हुए ताशकंद समझौते के तुरंत बाद 1966 में लाल बहादुर शास्त्री का रहस्यमयी परिस्थितियों में निधन हो गया था। यह फिल्म इसी पर आधारित है।

विवेक ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "हमें देर रात फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाला कानूनी नोटिस मिला। तीन दिन पहले ही हमने दिल्ली में फिल्म की स्क्रीनिंग की थी, जिसमें उन्होंने (शास्त्री के पौत्र) फिल्म देखी थी और उन्हें फिल्म पसंद भी आई थी व उन्होंने उसकी तारीफ भी की थी।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस के शीर्ष परिवार से किसी ने उन्हें हमें कानूनी नोटिस भेजने के लिए उकसाया है। यह कोई प्रोपगेंडा फिल्म नहीं है। मुझे नहीं पता कि लोगों को फिल्म से क्या दिक्कत है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन