1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लारा दत्ता ने काम को दी अहमियत, पैर के अंगूठे की चोट साथ कर रही हैं शूटिंग

लारा दत्ता ने काम को दी अहमियत, पैर के अंगूठे की चोट साथ कर रही हैं शूटिंग

 Published : Jul 05, 2021 08:29 pm IST,  Updated : Jul 05, 2021 08:29 pm IST

अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की कि उन्होंने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। हालांकि, लारा ने एक बुरी खबर भी साझा करते हुए कहा कि उनके पैर का एक अंगूठा टूट गया है।

Lara Dutta- India TV Hindi
लारा दत्ता ने काम को दी अहमियत, पैर के अंगूठे की चोट साथ कर रही हैं शूटिंग  Image Source : INSTAGRAM/LARA DUTTA

अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की कि उन्होंने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। हालांकि, लारा ने एक बुरी खबर भी साझा करते हुए कहा कि उनके पैर का एक अंगूठा टूट गया है।

लारा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मुंबई में मंडावा, टूटे पैर के अंगूठे के साथ सेट पर वापसी, लेकिन जाहिर तौर पर काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। काम करना मुझे सबसे अच्छा लगता है।"

लारा ने नीले सूट में कुर्सी पर बैठे हुए तस्वीरें भी साझा कीं। फोटो में उनके दाहिने पैर का अंगूठा एक पट्टी से ढका हुआ देखा जा सकता है।

भले ही लारा ने घोषणा की कि उन्होंने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, लेकिन अभिनेत्री ने यह नहीं बताया कि वह किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।

काम के मोर्चे पर, लारा सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ पीरियड ड्रामा स्पाई थ्रिलर 'बेल बॉटम' में स्क्रीन साझा करेंगी। रंजीत एम. तिवारी निर्देशित यह फिल्म 27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'बेल बॉटम' में वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी हैं। फिल्म को पहले अप्रैल 2021 में रिलीज के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन देश में कोविड 19 की दूसरी लहर के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन