1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लीजा हेडन दिखने लगीं है इतनी पतली, यूजर्स ने कहा- 'कुछ खा लो'

लीजा हेडन दिखने लगीं है इतनी पतली, यूजर्स ने कहा- 'कुछ खा लो'

 Published : Jul 21, 2019 10:29 am IST,  Updated : Jul 21, 2019 10:51 am IST

मॉडल और एक्ट्रेस लीजा हेडन इन दिनों अपनी फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं।

लीजा हेडन- India TV Hindi
लीजा हेडन

मॉडल और एक्ट्रेस लीजा हेडन इन दिनों अपनी फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। लीजा ने हाल ही में अपनी एक फोटो सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की और उसके बाद वह ट्रोल हो गईं।  यूजर्स ने लीजा के फोटो पर कई अजीबोगरीब कमेंट किये। कई ने यहां तक कह दिया कि कुछ खा भी लिया करों, वहीं किसी ने कहा दिन पर दिन इतनी कम होती जा रही हो।

बता दें कि लीजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं। वे अक्सर अपनी फैमिली और वैकेशन्स की तस्वीरों को फैन्स के साथ शेयर करती हैं। लंदन से शेयर की गई इन तस्वीरों में लीजा काफी रिलैक्स मूड में नज़र आईं।

लीजा फिलहाल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। कंगना के साथ फिल्म क्वीन में अहम रोल निभा चुकी लिजा फिल्मी लाइफ को लेकर खास महत्वाकांक्षी नहीं हैं और वे अपनी लाइफ को बिंदास अंदाज़ में जीने के लिए जानी जाती रही हैं। मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली लीजा कई पॉपुलर लाइफस्टाइल मैगजीन्स में फीचर हो चुकी हैं। लीजा को अनिल कपूर ने एक कॉफी शॉप में देखा था, फिर कुछ दिनों बाद उन्हें अनिल कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म 'आयशा' में आरती मेनन का रोल ऑफर हुआ। इस किरदार की तैयारी के लिए लीजा ने न्यूयॉर्क जाकर 3 महीने तक एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली और बाद में मुंबई आकर हिंदी भी सीखी। उन्होंने सोनम कपूर और अभय देओल स्टारर फिल्म आयशा से अपने करियर की शुरूआत की 

लीजा ने इसके बाद साल 2014 में क्वीन फिल्म में काम किया था। कंगना की एक्टिंग के अलावा लीजा की एक्टिंग की भी इस फिल्म में काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा उन्होंने करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल में कैमियो भी किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय और फवाद खान जैसे सितारे नज़र आए थे। लिजा ने साल 2016 में एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने बॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी की थी। उन्होंने साल 2017 में एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'जैक' है। वे जैक की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन