1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में सारा अली खान को याद आ रहा है घर से बाहर जाना, नुसरत भरुचा करवा रही हैं चंपी

लॉकडाउन में सारा अली खान को याद आ रहा है घर से बाहर जाना, नुसरत भरुचा करवा रही हैं चंपी

 Published : Apr 04, 2020 10:28 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 10:39 pm IST

लॉकडाउन में सभी सेलिब्रिटीज घर पर आराम कर रहे हैं। नुसरत भरुचा चंपी करा रही है तो वही सारा अली खान बाहर जाना मिस कर रही हैं।

nushrat bharucha and sara ali khan- India TV Hindi
नुसरत भरुचा और सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन के बीच सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। कुछ कुकिंग कर रहे हैं तो कुछ नई चीजें सीख रहे हैं। काम के दौरान समय ना होने की वजह से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने कई शौक पूरे नहीं कर पाते हैं। इन सब चीजों को पूरा करने के लिए सेलिब्रिटीज अब पूरा कर रहे है। नुसरत भरुचा घर पर चंपी करा रही हैं तो सारा अली खान आसमान और सूरज को मिस कर रही है।

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एर फोटो शेयर की है जिसमें वह हुला हुप्स करती नजर आ रही हैं। सारा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-मुझे नहीं पता मैं सूरज और आसमान को क्यों मिस कर रही हूं। हूला हूप्स जरुर ट्राई करें जैसे अंडा फ्राई की तरह। लेकिन घर पर रहें। यह सबकी राय है।

नुसरत भरुचा ने एक वीडियो शेयर की जिसमें उनकी मां उनके चंपी कर रही हैं और उनकी मां के उनकी दादी/नानी चंपी कर रही हैं। फोटो शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा-शनिवार रात की तैयारियां कैसे लगती हैं।

अर्जुन कपूर ने भी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह पानीपत वाले हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन