1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: फिल्म 'लूडो' के रिलीज होते ही अभिषेक बच्चन ने किया ये पोस्ट, देखिए फोन पर सब कैसे कर रहे बात

VIDEO: फिल्म 'लूडो' के रिलीज होते ही अभिषेक बच्चन ने किया ये पोस्ट, देखिए फोन पर सब कैसे कर रहे बात

 Published : Nov 12, 2020 04:21 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 12:28 am IST

बहुप्रतीक्षित फिल्म लूडो नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

Abhishek Bachchan- India TV Hindi
Abhishek Bachchan Image Source : INSTAGRAM/ABHISHEK BACHCHAN

बहुप्रतीक्षित फिल्म लूडो नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अभिषेक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट नजर आ रही है।

'लूडो' फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी ,सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, रोहित सराफ और आशा नेगी भी दिखाई देंगी। हैं। इस फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है। 

अनुराग कश्यप की 'ब्लैक फ्राइडे' से आसिफ बसरा को मिली थी पहचान, आखिरी बार इस वेबसीरीज में आए थे नजर

इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया कि अभिषेक बच्चन किडनैपर है, जिन्होंने पहली बार एक बच्ची को किडनैप किया है। राजकुमार राव वेटर हैं। उन्हें अपने एक्स गर्लफ्रेंड के पति को जेल से आजाद कराना है। आदित्य रॉय कपूर की जिंदगी में अलग ही कहानी चल रही है। सबसे ज्यादा ध्यान पंकज त्रिपाठी ने खींचा था। 

बसु की पिछली फिल्म 'जग्गा जासूस' थी, जो साल 2017 में आई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, और कटरीना कैफ थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन