1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मधुबाला जैसी युवती ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, फोटो हुआ वायरल

मधुबाला जैसी युवती ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, फोटो हुआ वायरल

 Published : Oct 21, 2019 11:16 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 11:16 pm IST

गुजरे जमाने की अभिनेत्री मधुबाला जैसी दिखने वाली युवती प्रियंका कंडवाल की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- टिकटॉक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तूफान मचा रही हैं।

मधुबाला फाइल फोटो- India TV Hindi
मधुबाला फाइल फोटो

गुजरे जमाने की अभिनेत्री मधुबाला जैसी दिखने वाली युवती प्रियंका कंडवाल की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- टिकटॉक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तूफान मचा रही हैं। मजेदार बात यह कि बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मधुबाला जैसी दिखने वाली उत्तराखंड की प्रियंका कंडवाल मधुबाला पर फिल्माए गए गानों को कॉपी कर टिकटॉक पर वीडियो बना रही हैं और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो पर डाल रही हैं।

वीडियो में प्रियंका ने 'हाल कैसा है जनाब का', 'अच्छा जी मैं हारी' और 'देखने में भोला है' जैसे मधुबाला पर फिल्माए गए गानों पर लिपसिंग किया है।

इस तरह के उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें 'टिकटॉक की मधुबाला' कह रहे हैं।

प्रियंका कंडवाल की पोस्ट पर आए कुछ ट्वीट इस तरह हैं :

काजी फाइयाज नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा, "आंखों के इशारे मधुबाला की तरह ही, माशा अल्लाह, खुदा भला करे।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "वर्तमान पीढ़ी के लिए आपने मधुबाला के गोल्डन युग को पुनर्जीवित कर दिया।"

एक ने लिखा, "नए युग की मधुबाला।"

घर से बाहर हुए अबु मलिक, शहनाज गिल और आरती सिंह ने सिद्धार्थ डे का लिया नाम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन