1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समुराई अंदाज में नजर आईं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अदाकारा

समुराई अंदाज में नजर आईं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अदाकारा

 Published : Jan 03, 2018 11:39 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 11:39 pm IST

फिल्मी हस्तियां कुछ वक्त से जश्न के मूड में दिखाई दे रही हैं। फिलहाल ज्यादातर सितारे नया साल मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की एक खूबसूरत अदाकारा भी नए साल की पार्टी के लिए टोक्यो में मस्ती करती हुई दिखीं। इस दौरान उन्हें समुराई अवतार...

madhuri- India TV Hindi
madhuri

मुंबई: फिल्मी हस्तियां कुछ वक्त से जश्न के मूड में दिखाई दे रही हैं। फिलहाल ज्यादातर सितारे नया साल मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित भी नए साल की पार्टी के लिए टोक्यो में मस्ती करती हुई दिखीं। इस दौरान उन्हें समुराई अवतार लेते भी देखा गया। माधुरी ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें समुराई मुकुट पहने और हाथ में तलवार पकड़े देखा जा रहा है।

माधुरी ने अपने ट्विटर पर बुधवार को इस फोटो को शेयर किया। एक संदेश में उन्होंने लिखा, "समुराई मुकुट और तलवार पकड़कर देखी। विश्व में योद्धाओं को इस प्रकार की चीजें पहनने और घोड़े की सवारी करते हुए तलवार के साथ लड़ने के लिए काफी मजबूत होना पड़ता है। समुराई योद्धाओं को सलाम।"

बता दें कि माधुरी को काफी वक्त से किसी भी फिल्म में अभिनय करते हुए नहीं देखा गया है। पिछली बार वह बड़े पर्दे पर 2014 में आई फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आई थीं। हालांकि उन्हें अक्सर रियलिटी टीवी शो, अवार्ड फंक्शन्स और इवेंट्स के दौरान देखा जाता है। माधुरी ने आज भी अपनी अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। फैंस अब भी उनकी एक झलक के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन