1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यूट्यूबर प्राजक्ता कोली संग जुड़ीं माधुरी दीक्षित

यूट्यूबर प्राजक्ता कोली संग जुड़ीं माधुरी दीक्षित

 Published : Jul 23, 2020 07:15 am IST,  Updated : Jul 23, 2020 07:15 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित यूट्यूबर प्राजक्ता कोली के साथ जुड़ी हैं। उन्होंने एक वीडियो बनाया है जो मंगलवार को रिलीज किया गया।

madhuri dixit and prajakta koli- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित और प्राजक्ता कोली Image Source : INSTAGRAM/MADHURIDIXITNENE/MOSTLYSANE

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने भारतीय यूट्यूबर प्राजक्ता कोली संग अपने शौक, लॉकडाउन के दौरान उनके द्वारा सीखे गए काम सहित तमाम विषयों पर बातें कीं। अपने डेब्यू शॉर्ट फिल्म 'ख्याली पुलाव' को सेलिब्रेट करने के लिए प्राजक्ता, माधुरी संग जुड़ीं।

इस वीडियो का शीर्षक रखा गया 'द हैप्पीनेस रूटीन एफटी माधुरी दीक्षित हैशटैगरियलटॉकट्यूजडे' जिसे मंगलवार को लाइव प्रसारित किया गया और इसे अब तक दो लाख से अधिक लोगों ने देखा है।

इस सत्र में ये दोनों अपने शौक, लॉकडाउन के दौरान सीखी गई चीजें इत्यादि विषयों के बारे में बात करती नजर आईं। माधुरी ने इस दौरान यह भी बताया कि किस तरह से उन्होंने अपने पति की मदद से शूटिंग के विभिन्न उपकरणों को संचालित करना सीखा।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन