1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनय के बाद अब इस क्षेत्र में भी हाथ आजमाने जा रही हैं माधुरी दीक्षित

अभिनय के बाद अब इस क्षेत्र में भी हाथ आजमाने जा रही हैं माधुरी दीक्षित

 Published : Aug 24, 2017 02:50 pm IST,  Updated : Aug 24, 2017 02:50 pm IST

माधुरी दीक्षित अपने बेहतरीन अभिनय और शानदार डांस के दम पर दुनियाभर में खास पहचान हासिल कर चुकी हैं। आज वह उस मुकाम पर जहां फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते है, वहीं इंडस्ट्री के कई कलाकार ऐसे है जो उनके साथ काम करने का मौका तलाशते रहते हैं।

madhuri- India TV Hindi
madhuri

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने बेहतरीन अभिनय और शानदार डांस के दम पर दुनियाभर में खास पहचान हासिल कर चुकी हैं। आज वह उस मुकाम पर जहां फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते है, वहीं इंडस्ट्री के कई कलाकार ऐसे है जो उनके साथ काम करने का मौका तलाशते रहते हैं। लेकिन खबर आई है अब माधुरी जल्द ही निर्माता के तौर पर भी नजर आने वाली हैं। दरअसल वह अपनी निर्माण कंपनी आरएनएम मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले एक मराठी फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं। उनकी कंपनी इससे पहले ई-लर्निंग और डीटीएच सामग्री का निर्माण कर चुकी है।

माधुरी ने एक बयान में कहा, “आरएनएम पिक्चर्स जल्द ही एक नई भूमिका में नजर आएगा और अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करेगा। यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और हमारे पास एक बेहतरीन टीम है। मैं शूटिंग शुरू होने को लेकर काफी उत्साहित हूं।“  हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग इस साल अंत में की जाएगी।

फिल्म ‘तेंदुलकर आउट’ के निर्देशक स्वप्निल जयकर इस फिल्म का निर्दशन करेंगे। वहीं ‘मुंबई मेरी जान’ और ‘हवा आने दे’ की पटकथा लिखने वाले योगेश विनायक जोशी ने इस फिल्म की पटकथा लिखी है। निर्माता फिलहाल फिल्म के लिए कलाकारों और अन्य सहायक दल का चयन कर रहे हैं और इस माह अंत तक चयन का काम पूरा हो जाएगा। फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। (CBFC के नए अध्यक्ष प्रसून जोशी ने इंडस्ट्री को दिया पहला झटका, इस फिल्म को कर डाला बैन)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन