1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित भी 'बाजरे दा सिट्टा' के ट्रेंड में हुईं शामिल, मनमोहक वीडियो शेयर कर जीता फैंस का दिल

माधुरी दीक्षित भी 'बाजरे दा सिट्टा' के ट्रेंड में हुईं शामिल, मनमोहक वीडियो शेयर कर जीता फैंस का दिल

 Published : Apr 21, 2021 07:26 am IST,  Updated : Apr 21, 2021 07:33 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों टीवी शो डांस दीवाने में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जानती हैं कि कैसे अपने फैंस का दिल जीता जाता है। अभिनेत मंगलवार को एक खूबसूरत वीडियो साझा करते हुए 'बाजरे दा सिट्टा' के ट्रेंड में शामिल हो गई।

Madhuri Dixit- India TV Hindi
Madhuri Dixit Image Source : INSTAGRAM/MADHURI DIXIT

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों टीवी शो डांस दीवाने में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जानती हैं कि कैसे अपने फैंस का दिल जीता जाता है। अभिनेत मंगलवार को एक खूबसूरत वीडियो साझा करते हुए 'बाजरे दा सिट्टा' के ट्रेंड में शामिल हो गई। अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह लोकप्रिय गीत पर परफॉर्मेंस दे रही हैं और शानदार एक्स्प्रेशन भी दे रही हैं। अपने कैजुअल लुक से, माधुरी एक गुलाबी झिलमिलाती लहंगे में एक भव्य दीवा में बदल जाती हैं।

देखें वीडियो: 

अभिनेत्री ने वीडियो को कैप्शन दिया, "ऑन ट्रेंड विद #BajreDaSitta।"

इन दिनों इस गाने का का चलन सेलेब्रिटीज के साथ-साथ आम लोगों के बीच जंगल की आग की तरह बढ़ रहा है। 

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ, कई बॉलीवुड हस्तियों ने फैंस से सुरक्षा सावधानियों का पालन करने और कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए घर के अंदर रहने का आग्रह किया है। माधुरी ने मौजूदा हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को भी दिल खोलकर आपनी बात रखी, उन्होंने फैंस से कोविड-19 महामारी से एहतियातन बरतने की बात की है, जिसने अपनी दूसरी लहर से भारत को बुरी तरह प्रभावित किया है। ट्विटर पर लिखते हुए, अभिनेत्री ने महामारी और संकट की घड़ी में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन