1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर धूम, यहां देखें

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर धूम, यहां देखें

 Published : Nov 24, 2021 11:23 pm IST,  Updated : Nov 24, 2021 11:23 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का एक वीडियो इंटरनेटर पर वायरल हो रहा है। 

Madhuri Dixit- India TV Hindi
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर धूम, यहां देखें  Image Source : INSTAGRAM/MADHURI DIXIT

Highlights

  • माधुरी ने इंस्टाग्राम रील्स पर 'मी टू' नंबर पर अपने डांस का वीडियो पोस्ट कि
  • माधुरी की रील को इस समय 20.8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

ट्विंकल टोज मानी जानी वाली माधुरी दीक्षित-नेने ने गायिका मेघन ट्रेनर के गाने 'मी टू' पर डांस कर वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बॉलीवुड में धूम मचा दी है। बॉलीवुड डांसिंग दिवा माधुरी ने इंस्टाग्राम रील्स पर 'मी टू' नंबर पर अपने डांस का वीडियो पोस्ट किया।

क्लिप में, अभिनेत्री ने आसान स्टेप से शुरुआत करते हुए बाद में अपने कुछ खास ट्रैक 'एक दो तीन', 'चन्ने के खेत में' और 'तम्मा तम्मा' के हुक स्टेप्स नए अंदाज में पेश किए।

उन्होंने कैप्शन के लिए गाने से एक लाइन चुनी : 'अगर मैं तुम होती।'

सोशल मीडिया पर माधुरी की रील को इस समय 20.8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस डांस क्लिप ने अभिनेत्री मौनी रॉय का भी ध्यान खींचा, जिन्होंने 'हार्ट-आई' इमोजी के साथ खुशी जताई।

54 साल की अभिनेत्री एक उत्साही सोशल मीडिया उपयोगकर्ता हैं। वह अपने फैंस और फॉलोअर्स को नियमित पोस्ट और तस्वीरों से अपडेट करती रहती हैं। बड़े पर्दे पर माधुरी अब से पहले 2019 में आई फिल्म 'कलंक' में नजर आई थीं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन