1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू की बेटी सितारा ने डांस का वीडियो किया शेयर, हुआ वायरल

महेश बाबू की बेटी सितारा ने डांस का वीडियो किया शेयर, हुआ वायरल

 Written By: IANS
 Published : Jun 09, 2020 08:17 am IST,  Updated : Jun 09, 2020 08:17 am IST

नम्रता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी सितारा फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से 'बम डिग्गी' पर बेहतरीन डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।

बेटी सितारा के साथ महेश बाबू- India TV Hindi
बेटी सितारा के साथ महेश बाबू Image Source : INSTAGRAM: @URSTRULYMAHESH

मुंबई: दक्षिणी सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी, अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने अपनी बेटी सितारा का एक डांस वीडियो शेयर किया है।

नम्रता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी सितारा फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से 'बम डिग्गी' पर बेहतरीन डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्श्न देते हुए कहा, "मुझे बम डिग्गी बम गाने का वर्जन बहुत पसंद है। मेरे प्रत्येक दिन की स्ट्रेस बस्टर सितारा।"

नम्रता को 'हीरो हिंदुस्तानी', 'वास्तु: द रियलिटी' और 'ब्राइड एंड प्रीजुडिस' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2005 में महेश से शादी की। दोनों का पहली मुलाकात फिल्म 'वामसी' के सेट पर हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन