1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख के सामने आते ही माहिरा को ये क्या हुआ

शाहरुख के सामने आते ही माहिरा को ये क्या हुआ

 Published : Jul 29, 2016 10:14 am IST,  Updated : Jul 29, 2016 10:14 am IST

माहिरा खान अपना बॉलीवुड करियर शुरु करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'रईस' के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

mahira- India TV Hindi
mahira

मुंबई: पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान अपना बॉलीवुड करियर शुरु करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'रईस' के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म में किंग खान के साथ काम करने को लेकर महीरा खान ने बताया कि शाहरुख के साथ काम करने का उनका सपना पूरा हुआ, साथ ही उन्होंने कहा कि वह फिल्म को लेकर नर्वस हैं।

इसे भी पढ़े:-

महीरा ने यहां 'वोग ब्यूटी अवार्डस' के मौके पर कहा, "शाहरुख खान के साथ काम करने का मेरा सपना पूरा हुआ है और 'रईस' को लेकर उत्साहित हूं लेकिन, इससे ज्यादा में नर्वस भी हूं।" उन्होंने कहा,"ऐसा लगता है जैसे कि मैं अपना अभिनय कौशल दिखाने के लिए दबाव में हूं।"

शाहरुख खान के साथ यादगार क्षण के बारे में पूछे जाने पर 'हमसफर' अभिनेत्री ने कहा, "पहले दृश्य में, मैंने सोचा कि मैं इसे आसानी से कर लूंगी, लेकिन जैसे ही शाहरुख मेरे सामने आए, मैं अपनी लाइन भूल गई। मुझे यह घटना हमेशा याद रहेगी।" हालांकि, महीरा को उम्मीद है कि उन्होंने अच्छा काम किया है।

उन्होंने कहा, "कलाकार के रूप में, मैं और अन्य (पाकिस्तान से कलाकारों) हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा काम कर सकती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि यह देश कलाकारों को सम्मान देता है।"

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'रईस' अगले 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन