1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं पल दो पल का शायर हूं... गाने के साथ एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए गाने के बारे में खास बातें

मैं पल दो पल का शायर हूं... गाने के साथ एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए गाने के बारे में खास बातें

 Published : Aug 15, 2020 09:24 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 09:24 pm IST

एमएस धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा मैं पल दो पल का शायर हूं गाने के साथ की है।

MS dhoni- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : INSTAGRAM/MAHI7781

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। उन्होंने वीडियो में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की तस्वीरें शेयर की हैं। बैकग्रांउड में मैं पल दो पल का शायर हूं गाना चल रहा है। धोनी के रिटायरमेंट की बात जानकर उनके फैन्स दुखी हो गए हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

मैं पल दो पल का शायर हूं गाना सिंगर मुकेश ने गाया है। इस गाने के बोल साहिर लुधियानवीं ने लिखे हैं। यह गाना 1976 में आई फिल्म 'कभी कभी' का है। इस फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट यश चोपड़ा ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी, शशि कपूर, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर और नीतू अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। यह यश चोपड़ा की अमिताभ बच्चन की डायरेक्ट की हुई दूसरी फिल्म थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन