1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. MAKE JOKE OF का नया वीडियो आया सामने, इस बार अदालत पहुंचे कनपुरिया

MAKE JOKE OF का नया वीडियो आया सामने, इस बार अदालत पहुंचे कनपुरिया

 Published : Jan 30, 2018 08:06 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 08:07 pm IST

इस यू-ट्यूब चैनल ने सिर्फ 13 वीडियो ही डाले हैं लेकिन इनके सब्सक्राइबर की संख्या 18 लाख के करीब है।

MAKE JOKE OF - THE COURTROOM- India TV Hindi
MAKE JOKE OF - THE COURTROOM

नई दिल्ली: बीते दिनों इंटरनेट पर सबसे ज्यादा जिस यूट्यूब चैनल के वीडियोज की चर्चा हुई है वो ‘मेक जोक ऑफ’ की ही हुई है। ठेठ यूपी और खासकर कानपुर की बोलचाल वाले ये वीडियोज लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस यू-ट्यूब चैनल ने सिर्फ 13 वीडियो ही डाले हैं लेकिन इनके सब्सक्राइबर की संख्या 18 लाख के करीब है। अब मेक जोक ऑफ ने एक नया वीडियो शेयर किया है, यह वीडियो- द कोर्टरूम नाम से है। महज आधे घंटे के अंदर इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इस बार वीडियो में कोर्ट रूम की सिरदर्दी दिखाई गई है। हर बार की तरह इस बार भी वीडियो काफी मजेदार है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। कोर्ट का जज किस तरह परेशान है यह वीडियो में देखने को मिल रहा है।

इससे पहले मेक जोक ऑफ के वीडियो- चाचा के पटाखे, एंग्री बाबा और मकान मालिक जैसे वीडियो काफी मशहूर हुए थे। चाचा के पटाखे को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। जो अपने आप में ही काफी बड़ी बात है।

खास बात यह है कि मेक जोक ऑफ वीडियो बनाने वाला शख्स महज 18 साल का है। एनिमेशन से लेकर सभी किरदारों के वॉइस ओवर का काम भी वो खुद करता है। फिलहाल आप देखिए ये मजेदार वीडियो।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन