1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: योग दिवस पर मलाइका अरोड़ा के साथ करें 'लाइव' वर्कआउट, एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी

Watch: योग दिवस पर मलाइका अरोड़ा के साथ करें 'लाइव' वर्कआउट, एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी

 Published : Jun 18, 2021 10:30 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 10:43 am IST

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो योगा, स्ट्रेचिंग, स्कॉट और अन्य एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं।

malaika arora ready for international yoga day live workout with fans watch instagram post - India TV Hindi
Watch: योग दिवस पर मलाइका अरोड़ा के साथ करें 'लाइव' वर्कआउट, एक्ट्रेस ने खुद की जानकारी    Image Source : INSTAGRAM: MALAIKA ARORA

21 जून को योग दिवस है और उससे पहले एक्ट्रेस व फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा ने फैंस को योग करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने अपना वीडियो साझा किया है, जिसमें वो अलग-अलग प्रकार की एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सवाल भी पूछा है कि वो इंटरनेशनल योगा डे पर क्या कर रहे हैं! आप मलाइका के साथ लाइव एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसकी जानकारी भी अभिनेत्री ने दी है। 

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो योगा, स्ट्रेचिंग, स्कॉट और अन्य एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "चलना, दौड़ना, हिलना, सांस लेना, खिंचाव, फ्लेक्स करना, लेकिन स्टार्ट तो करो। इंटरनेशनल योगा डे के 4 दिन बचे हैं। आप लोग क्या सोच रहे हैं? अगर आप जानना चाहते हैं कि मैं क्या कर रही हूं? तो मेरे बायो में दिए गए लिंक पर क्लिक करें और मेरे साथ लाइव वर्कआउट करें।"

Photos: पेट को घुमाने निकली मलाइका अरोड़ा हुईं कैमरे में कैद

आप 21 जून को मलाइका के साथ लाइव वर्कआउट कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि मलाइका अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहती हैं। वो जमकर वर्कआउट करती हैं। जिम में पसीना बहाती हैं। साथ ही अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखती हैं। 

मलाइका खुद ही फिट नहीं रहतीं बल्कि वह अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए इंस्पायर करती हैं। मलाइका सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी सक्रीय हैं। वह आए दिन अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन