1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन के बीच पेट कैस्पर को घुमाने निकली मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल, यूजर्स ने बताया - असंवेदनशील

लॉकडाउन के बीच पेट कैस्पर को घुमाने निकली मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल, यूजर्स ने बताया - असंवेदनशील

 Published : Apr 24, 2021 01:46 pm IST,  Updated : Apr 24, 2021 02:03 pm IST

लॉकडाउन के बीच अपने पेट कैस्पर को घुमाने के लिए बाहर निकलने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री को यूजर्स के ट्रोल का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री को उनके पेट के साथ सड़कों पर तस्वीरों में कैद किया गया था।

Malaika Arora- India TV Hindi
लॉकडाउन के बीच पेट कैस्पर को घुमाने निकली मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल Image Source : YOGEN SHAH

लॉकडाउन के बीच अपने पेट कैस्पर को घुमाने के लिए बाहर निकलने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री को यूजर्स के ट्रोल का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री को उनके पेट के साथ सड़कों पर तस्वीरों में कैद किया गया था, जबकि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन की घोषणा की है। इसलिए, सोशल मीडिया पर ने मलाइका को ट्रोल किया और इस एक्टिविटी को असंवेदनशील बताया।

पेट के साथ उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रिया करते हुए, एक यूजर ने कहा, "क्या यह मुंबई के लिए लॉकडाउन का समय नहीं है, यार इंसान घर पर मर रहे हैं, और आपको कुत्ते को टहलाना है।" 

तस्वीरों में देखें

Malaika Arora
Image Source : YOGEN SHAHमलाइका अरोड़ा लॉकडाउन के बीच पेट कैस्पर घुमाने के लिए बाहर निकलीं

मलाइका की तस्वीरों पर एक अन्य ने कहा, "क्या नरक है। सरकार ने पहले ही घोषणा की है कि किसी को भी ठोस कारण के बिना घर से बाहर नहीं जाना चाहिए, और ये सेलेब्स!"

Malaika Arora
Image Source : YOGEN SHAHमलाइका अरोड़ा लॉकडाउन के बीच पेट कैस्पर घुमाने के लिए बाहर निकलीं

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इस साल प्रसिद्ध कुंभ मेले में भीड़ की एक तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कुंभ की तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने इसे "चौंकाने वाला" बताया है।

यहां देखें मलाइका का रिएक्शन: 

Malaika Arora
Image Source : INSTAGRAM/MALAIKA ARORA  कुंभ में जुटी भींड पर आया था मलाइका का रिएक्शन

तस्वीर में, एक संकरी सड़क पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को कैप्शन देते हुए मलाइका ने लिखा, ''यह एक महामारी है! लेकिन यह चौंकाने वाला है।''

मलाइका बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक थीं, जिन्होंने पिछले साल इस वायरस के चपेट में आए थे। अभिनेत्री ने अपने घर पर खुद को क्वारंटीन कर लिया था। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अभिनेत्री ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन